गाजीपुर, मार्च 29 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के बड़ी नहर पुलिया से वायरलेस मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। करीब 1.20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर लगभग 2.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क दिलदारनगर रेलवे स्टेशन को वायरलेस मोड़ से जोड़ती है और क्षेत्र के लोगों के लिए नगर में आवागमन का प्रमुख साधन है। अब तक यह सड़क सिंगल लेन होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रोजना जाम की समस्या से लोग जुझते थे, इससे विशेषकर स्टेशन जाने वाले यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को असुविधा झेलनी पड़ती थी। चौड़ीकरण के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क बेहतर होने से रेलवे स्टेशन तक पहुंचना अधिक आसान, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.