बड़ी देर कर दी.., अमित शाह के यूपी में UCC लागू करने वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- गृह मंत्री अमित शाह के यूपी में यूसीसी लागू करने वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते। दरअसल, इससे पहले आज लखनऊ में आयोजित बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के दौरान अमित शाह ने कहा कि 2027 में तीसरी बार सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 'अंगद के पांव' की तरह अडिग है। इसे कोई हिला नहीं सकता। इसपर प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश पलटवार करते हुए जवाब दिया। इसके अलावा प्रेसवार्ता से पहले अखिलेश यादव ने कांती सिंह, मान सिंह, आशुतोष सिन्हा, आकाश अग्रवाल, लाल बिहारी यादव नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्यों का सपा कार्यालय में स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.