जहानाबाद, फरवरी 27 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मां पूजा समिति के तत्वाधान में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया है इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। दरअसल प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा के मंदिर वर्षगांठ को लेकर यह आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के इलाके से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना को लेकर पहुंचते हैं और अखंड संकीर्तन में भाग लेते हैं। इस सिलसिले में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राम इकबाल केवट ने बताया यह अखंड संकीर्तन के समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें काफी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...