नवादा, जून 3 -- नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह भाट टोली में दो गुटों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी व गोलीबारी में दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गये। घटना सोमवार की रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच की बतायी जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के 10 खोखे बरामद किये। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मो. नसीम उर्फ खोखा बड़ी दरगाह भाट टोली के स्व. मो. कमलुद्दीन का बेटा बताया जाता है। बताया जाता है कि घटना दोनों गुटों के बीच कमेंटबाजी से शुरू हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी। इस बीच मारपीट में एक गुट के दो लोग व दूसरे गुट से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस बीच दोनों ओर से गोलीबारी का आरोप लगाया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।...