बड़ी तैयारी: देहरादून के नए मास्टर प्लान में जाम से बचाएगा कॉरिडोर, कबतक होगा पूरा
देहरादून, अप्रैल 5 -- Dehradun Master Plan: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस बार मास्टर प्लान में सड़क नेटवर्क, सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस है। ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नए कॉरिडोर, बाईपास और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रस्तावित किए गए हैं। शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान को जन केंद्रित बनाने के लिए नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में विशेष कैंप लगाकर नागरिकों की आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को मिलेगी सुरक्षा, तेंदुए के हमले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.