बड़ी ताजिया फतेह खां के बाड़े से निकला जुलूस
मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। मुहर्रम का चांद नजर आते ही बड़ी ताजिया फतेह खां के बाड़े से इमामबाड़ा कर्बला मिट्टी लेने के लिए जुलूस निकाला गया। जुलूस में अकीदतमंदों ने शिरकत की और पारंपरिक तरीके से कर्बला की मिट्टी लाई गई। मोहर्रम तकरीबात कमेटी के सदर अरशद खान ने बताया कि इस जुलूस के साथ ही शहर में मोहर्रम के जुलूसों की शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी मुहर्रम की विभिन्न रस्में और कार्यक्रम निर्धारित परंपराओं के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। 26 जून को मोहर्रम होगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम का चांद नजर आते ही गूंजे या हुसैन के नारे, शुरू हुई तैयारियां यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांति के साथ मनाएं यह भी पढ़ें- 26 जून को मनाया जाएगा मुहर्रम, कमेटी ने तैयारियां शुरू कीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.