बड़ी ताजिया का जुलूस अकीदत और शांति के साथ संपन्न
बलरामपुर, जून 22 -- उतरौला, संवाददाता। माह-ए-मोहर्रम की पांचवीं तारीख पर रविवार को नगर में बड़ी ताजिया का जुलूस पूरी अकीदत, श्रद्धा और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस से पूर्व स्वर्गीय मोहम्मद जमील हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना मोहम्मद अली ने करबला के शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डालते हुए उनके संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मजलिस के बाद जुलूस मनकापुर रोड स्थित स्वर्गीय जमील हुसैन रिज़वी के आवास से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ सुभाष नगर स्थित बड़ा इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल अज़ादारों ने दर्द भरे नौहों पर मातम कर हजरत इमाम हुसैन को पुरसा पेश किया। यह भी पढ़ें- झूला, ताबूत और बर्राख के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस या अली, या हुसैन और नारा-ए-हैदरी के नारों से पूरा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.