फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर,संवाददाता। दोआबा में पिछले तीन महीनों में शातिर जिले भर से करीब ढाई करोड़ का माल समेट कर मौज उड़ा रहे हैं। लोगों के मेहनत की गाढ़ी कमाई रातों रात उड़ाकर चोर रफूचक्कर हो गए। पुलिस टीमें शातिरों को खोजने में महीनों से हांफ रही हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।साल 2026 की शुरुआत ही शहर में 30 लाख की चोरी से हुई। इसके बाद जिले में शुरू हुआ चोरियों का सिलसिला अब तक नहीं थम सका है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस बड़ी चोरियों के मामलों का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। जिससे ऐसा लग रहा है कि कोई बाहरी गैंग जिले में आकर एक नियमित अंतराल में बड़े घरों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस को इन चोरियों में न सीसीटीवी से मदद मिल पा रही है और न ही सर्विंलास सेल मोबाइल लोकेशन के आधार संदिग्ध नंबर निकाल पा र...