उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान गौ उत्पाद बनाकर गौशालाओं को स्वाबलंबी बनाने पर जोर दिया गया साथ ही बड़ी गोशालाओं में एक एक काऊ लिफ्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।बुधवार को डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामबिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने बताया कि निराश्रित गौवंशों को साल भर हरे चारे की उपलब्धता के लिए तहसीलों में दस हैक्टेयर एवं ब्लाक स्तर पर पांच हैक्टेयर जमीन का चयन किया जा रहा है। इसमें नैपियर घास उगाने के साथ ही गौवंश की संख्या के अनुपात में पचास गौवंश पर एक एकड़ के हिसाब से किसानों ने चारा की खरीद की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने ...