बड़ी गंडक के दबाव से डीह टोला और कचहरी टोला पर कटान का खतरा
कुशीनगर, जुलाई 18 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली बड़ी गंडक नदी का बढ़ता दबाव अहिरौली दान गांव के डीह टोला और कचहरी टोला के लिए चिंता का कारण बन गया है। नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते कटाव तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। इससे सैकड़ों घरों और उन घरों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।साल 2012 में बड़ी गंडक नदी पहली बार एपी तटबंध के समीप बसे अहिरौलीदान समेत कई गांवों की आबादी के बीच घुस गई। इन 14 वर्षों के दौरान नदी ने कई गांवों और टोलों के अस्तित्व को मिटाकर रख दिया। साल 2018 में गंडक कटान करते हुए 100 से अधिक घरों की आबादी वाले कचहरी टोले में पहुंच गई। उस साल नदी ने अधिकांश घरों को अपनी आगोश में ले लिया। तमाम परिवार ऐसे थे, जो खुद के बनाए आशियाने तोड़कर वहां से कहीं और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.