नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Gujarat Pensioners T.I. Hike: गुजरात सरकार ने पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन पाने वाले राज्य के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को राहत दी है। राज्य के वित्त विभाग ने महंगाई राहत यानी टेम्पररी इंक्रीज (T.I.) की दर बढ़ाकर 443% करने का आदेश जारी किया है। गांधीनगर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें अलग-अलग तारीखों से लागू होंगी। इसके साथ ही 1 जुलाई 2021 से 30 जून 2024 तक की अलग-अलग अवधि के बकाये यानी एरियर के भुगतान का भी प्रावधान किया गया है। इससे पांचवें वेतन आयोग के नियमों के तहत आने वाले एलिजिबल पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।पेंशनर्स की महंगाई राहत कितनी बढ़ी? गुजरात सरकार के नए आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स की महंगाई राहत की दर को चरणों में बढ़ाया गया है। पह...