नई दिल्ली, मार्च 24 -- यूपीएससी (UPSC) यानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों युवा अपनी आंखों में आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बनने का ख्वाब सजाकर इस परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन परीक्षा देने के बाद सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि उन्होंने जो जवाब लिखे हैं, वे सही हैं या नहीं। बरसों से उम्मीदवारों की यह शिकायत रही है कि परीक्षा की प्रक्रिया में थोड़ी और पारदर्शिता होनी चाहिए। अब सरकार ने इन लाखों युवाओं की आवाज सुन ली है और एक बेहद अहम फैसला लिया है जो सिविल सेवा परीक्षा 2026 से लागू होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में एक बड़ी जानकारी साझा की है। सरकार ने बताया है कि यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 से प्रोविजनल आंसर की (UPSC Pre Provisional A...