कोडरमा, फरवरी 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के घोड़सिमर स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के दौरान अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाओं के जेवरात चोरी कर लिए। मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ और गहमा-गहमी के बीच चोरों ने शातिराना अंदाज में घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी के कान की बाली, सुनीता कुमारी का सोने का ढोलना तथा मंजू देवी का मंगलसूत्र काटकर चोर फरार हो गए। महिलाओं को जब तक चोरी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी भीड़ का लाभ उठाकर मौके से निकल चुके थे। पीड़ित महिलाओं ने तत्काल मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ...