बड़ी खबर: पार्थिव पटेल ने BCCI चयनकर्ता पद के लिए नहीं किया आवेदन, प्रज्ञान ओझा होंगे पूर्णकालिक चीफ सिलेक्टर?
नयी दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है, इससे प्रज्ञान ओझा के लिए कार्यकाल के बचे समय तक अध्यक्ष बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। पश्चिम क्षेत्र के खाली पद को भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई, लेकिन पार्थिव ने चयन प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाएगा या नहीं, लेकिन 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक पार्थिव ने आवेदन नहीं किया था। अगर समयसीमा बढ़ाई जाती है या वह अपना फैसला बदलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.