गोरखपुर, अप्रैल 23 -- पिपरौली,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अडिलापार गांव में आयोजित श्रीराम जानकी कैनवस बाल क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बडी कैली को 5 विकेट से हराकर मेजबान अडिलापार की टीम चैम्पियन बनी। टांस बड़ी कैली टीम के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाज विजय के ताबड़तोड़ 43 रनों कि बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 105 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अडिलापार की टीम आक्रामक बल्लेबाज डब्लू के धूंआधार 52 रनों कि बदौलत 8 ओवर में ही 5 विकेट के नुक़सान पर निर्धारित लक्ष्य 106 रनों को प्राप्त कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। यह भी पढ़ें- ध्रुव की बल्लेबाजी से रोहतक रोड जिमखाना विजेता बनी अडिलापार टीम के डब्लू को हरफनमौला प्रदर्शन 52 रन साथ में एक विकेट लेने पर प...