लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।चौक क्षेत्र स्थित बड़ी काली जी मंदिर परिसर के पास मंगलवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से प्रसाद की एक दुकान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास मौजूद दुकानदारों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा प्रसाद, सजावटी सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हादसे में दुकानदारों को हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है।स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर परिसर में बिजली के तार काफी पुराने हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट की घटनाओं का खतरा बना रहता है। घटना के बाद पुलिस ने आस...