बड़ी कामयाबी: इस भयावह बीमारी की आ गई पहली वैक्सीन, बिना टेस्ट के लग सकेगी खुराक
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारत में डेंगू के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अब देश में डेंगू का इलाज वैक्सीन आ संभव होगा। जापानी दवा निर्माता कंपनी टाकेडा फार्मास्युटिकल की डेंगू वैक्सीन 'क्यूडेंगा' (QDENGA) को भारतीय ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही यह भारत में स्वीकृत होने वाली पहली डेंगू वैक्सीन बन गई है। कंपनी की भारतीय यूनिट ने सोमवार को इस फैसले की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक यह एक टेट्रावेलेंट लाइव-अटेनुएटेड वैक्सीन है, जिसे डेंगू वायरस के चारों वेरियंट से सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस वैक्सीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ हो या नहीं, दोनों स्थितियों में दिया जा सकता है। इसके लिए टीकाकरण से पहले किसी भी तरह की जांच की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के अनुसार लंबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.