लखनऊ, मई 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की देशवासियों से अपील की है। इस अपील को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी कंपनियों से एकमुश्त कमीशन लेने के चक्कर में भाजपाइयों ने युद्ध के बहाने, सोनाबंदी की बात की है। जेवरात-गहनों के व्यापार में बड़ी कंपनियों के आ जाने से छोटे सुनार वैसे भी प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे थे। अखिलेश ने कहा है कि भाजपाई जानते हैं कि एक साल में तो लाखों सुनार चौपट होकर अपना काम बंद कर देंगे, तब ये बड़ी कंपनियां हर छोटे-बड़े शहर में अपने शोरूम खोलकर मनमाने दाम पर गहने बेचकर जनता को लूटेंगी और भाजपा को अकूत धन कमाकर देंगी। उन्होंने कहा कि भाजपाई नीतियों के मारे सुनार-स्वर्णकार समाज की इन समस्याओं को सुनकर लगा कि सबसे अधिक धन...