बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली में मिले रॉकेट लॉन्चर; स्पेशल ऑपरेशन लॉन्च
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में आतंकियों के रॉकेट लॉन्चर बरामद किए गए हैं। इन रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने के लिए दिल्ली के नरेला में एक खास संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि दो संदिग्ध आतंकी दबोचे गए थे। इन आतंकियों के पास से रॉकेट लॉन्चर बरामद किए गए थे। अब इन रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने के लिए दिल्ली के नरेला में एक खास ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.