आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- गम्हरिया। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आदित्यपुर-2 के पावर सब स्टेशन उपकेंद्र-2 के 11 एवं 33 केवी फीडर से रविवार को मध्याह्न 12 से अपराह्न 04 बजे तक 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र के फेज- 4 एवं 6, गायत्री नगर, टीचर्स ट्रेनिंग मोड़, लाल बिल्डिंग, बड़ा गम्हरिया एवं स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कनेक्टर रिप्लेसमेंट, एबी स्विच मरम्मत आदि का काम किया जाएगा। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...