गंगापार, मार्च 9 -- थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चला रही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार करछना तहसील क्षेत्र के नैनी निवासी गौरी कुमारी मेजा क्षेत्र के कोहड़ार में स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह वह अपनी निजी कार से ड्यूटी के लिए कोहड़ार जा रही थीं। जैसे ही वह नहर कोठी के पास पहुंचीं, सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.