रामगढ़, अप्रैल 22 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग स्थित हेहल दानिश पेट्रोल स्टेशन के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे खड़े सीमेंट लोड बारह चक्का ट्रक में पीछे से छाई (फ्लाई ऐश) लदे हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग एक बजे पतरातू की ओर से आ रहा छाई लदा हाईवा जेएच 02बीटी 0936 सड़क किनारे खड़े सीमेंट लोड ट्रक डब्ल्यूबी23ई 2200 से जा टकराया। चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं खड़े बारह चक्का ट्रक का चक्का ब्लास्ट हो गया। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के किनारे गिट्टी पर चढ़कर ट्रक पलटा घटना के बाद मौके पर अफरा-त...