चाईबासा, अप्रैल 4 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बडा लगिया गांव निवासी विक्षिप्त 20 वर्षीय मुक्ता करवा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वह घर से अचानक निकाली गयी और वापस नहीं आई। दोपहर बाद जब कुछ बच्चे जंगल की और खेलने के लिए गए तो देखा कि एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। बच्चों ने तुरंत गांव अआ कर ग्रामीणों को जानकारी दी। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो मुक्ता करवा के रूप में पहचान की। मृतिका अपने दुपट्टे से एक पेड़ में फांसी का फंदा बांधकर झूल गई थी। जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई।इसके बाद घटना की सूचना पुलिस कर दी गई ,पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाइ। परिजनों ने बताया कि अक्तूबर 2025 में इस की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से अचानक उसकी ...