नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Nykaa share price: बीते सोमवार को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नायका (Nykaa) की पैरेट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयर बिकवाली मोड में थे लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने पॉजिटिव बात कही है। आनंद राठी ने नायका के शेयरों पर कवरेज शुरू किया है। इसके साथ ही लंबी अवधि के लिए 'खरीदें' (buy) की रेटिंग दी है।शेयर की कीमत और टारगेट प्राइस नायका शेयर की कीमत पर बात करें तो यह सोमवार को 337 रुपये का था। बीएसई पर यह 2.09% टूटकर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार को दशहरा के कारण शेयर बाजार बंद था। इस बीच, ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस Rs.400 तय किया है। शेयर के 52 हफ्ते के हाई की बात करें तो 351 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो 218.75 रुपये है।ब्रोकरेज ने क्या कहा? नायका शेयर को लेकर ब्रोकरेज आनंद राठी ने ए...