मुंगेर, अप्रैल 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बड़ा महावीर मंदिर से शनिवार की चोरों ने भगवान राम, लक्ष्मण तथा हनुमानजी की चांदी के मुकुट चुरा लिए। चोरों ने दानपेटी का भी ताला तोड़कर नकदी निकाल ली। रविवार की सुबह मुकुट चोरी की घटना से सनसनी फैल गयी। शहर के बीचों बीच बड़ा महावीर मंदिर से मुकुट चोरी की घटना से लोग अचंभित हैं। महंत घनश्याम दास ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री प्राणनाथ भारत, महंत घनश्याम दास, कृष्णा मंडल, संतोष कुशवाहा और बजरंग दल के नगर सह संयोजक संजीत कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। सभी ने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर चोरी गए मुकुट और दानपेटी की राशि बरामद करने की मांग की। साथ ही घटना में शामिल लोगों को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.