बड़ा मंगल महोत्सव के सहयोगियों का होगा सम्मान
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- संकट मोचन हनुमान मंदिर परमार्थ सेवा समिति की ओर से ज्येष्ठ मास के 22वें वार्षिकोत्सव एवं अंतिम बड़ा मंगल महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं के सम्मान में मंगलवार को सम्मान एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीराम के परम भक्त संकटमोचन हनुमान जी महाराज की कृपा तथा श्रद्धालुओं के तन, मन और धन से प्राप्त सहयोग से इस वर्ष का बड़ा मंगल महोत्सव अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव की सफलता में नगर एवं क्षेत्र के धर्मनिष्ठ सेवाभावी और सहयोगी श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसके लिए समिति उनकी आभार व्यक्त करेगी। यह सम्मान एवं समापन समारोह आज 30 जून को सायं 7 बजे से श्री गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज मिल रोड गोला में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.