बुलंदशहर, मार्च 1 -- नगर के बड़ा बाजार क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि नई पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि बड़ा बाजार नगर का प्रमुख व व्यस्त क्षेत्र है, यहां पुलिस चौकी बनने से व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का विश्वास मिलेगा और आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में अरविन्द दीक्षित, त्रिवेश गुप्ता, पिंकी बोहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.