दुमका, मार्च 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। चैती छठ पूजा के अवसर पर बड़ा बांध तालाब में दुमका नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मौजूद थे। स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बड़ा बांध के तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...