रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित लोयला मैदान में गुरुवार को पुण्य बृहस्पतिवार की धर्मविधि हुई। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में आर्च बिशप विसेंट आइंद ने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने स्वयं निष्पाप होते हुए भी मानवता के कल्याण और हमारे पापों की मुक्ति के लिए खुद का बलिदान दिया। उन्होंने क्रूस पर चढ़ाने वालों को भी क्षमा कर संसार को यह संदेश दिया कि हमें भी दूसरों की गलतियों को माफ करना चाहिए। आर्च बिशप ने बाइबल का संदर्भ देते हुए कहा कि जो बड़ा बनना चाहता है, उसे पहले सेवक बनना होगा। प्रभु यीशु ने मसीह होने के बावजूद अपने शिष्यों के पैर धोकर दीनता और नम्रता की मिसाल पेश की। उन्होंने आह्वान किया कि इस तालमेल और सेवा भाव को हमें अपने दैनिक, पारिवारिक और सामुदायिक जीवन में लागू करना चाहिए। धर्मव...