रांची, मई 4 -- रांची, संवाददाता। डोरंडा के मनीटोला काली मंदिर में आयोजित होने वाले बड़ा पूजा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सोमवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और दिव्य वातावरण प्रदान करने के लिए पूरे मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, महोत्सव के दौरान क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से रोशन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगमता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत मंदिर मार्ग पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित कर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ मंदिर प्रांगण से 200 मीटर के दायरे की संपूर्ण व्यवस्था की कमान महिलाओं और माताओं की टीम को सौंपी गई है.
15 की शाम में निकलेगी शोभायात्रा तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.