नई दिल्ली, जुलाई 26 -- टाटा मोटर्स मार्केट में सूमो को फिर से लॉन्च कर सकती है। कंपनी पहले ही अनाउंस कर चुकी है कि वह 2030 तक 6 नई पेट्रोल और डीजल कारें इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार सूमो इनमें से एक हो सकती है। टाटा सूमो कंपनी की सिएरा एसयूवी वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसे ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है और न ही किसी टेस्टिंग मॉडल को सड़कों पर देखा गया है। फिर भी माना जा रहा है कि टाटा अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को मॉडर्न अवतार में वापस ला सकती है।पुरानी सूमो जैसा दमदार डिजाइन फिलहाल नई सूमो के डिजाइन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह कंपनी ने नई सिएरा में पुराने मॉडल की पहचान को बरकरार रखा है, उसी तरह नई सूमो में भी पुराने मॉडल की झलक देखने को मिल सकती ह...