नई दिल्ली, मई 26 -- JSW MG Motors की भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में तगड़ी पकड़ है। कंपनी की विंडसर ईवी बायर्स को खूब पसंद आ रही है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। मार्केट से मिले इस शानदार रिस्पॉन्स से कंपनी काफी एक्साइटेड है और मार्केट में अपनी चार नए इलेक्ट्रिक वीइकल्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में MG S5 EV के साथ MG 520 EV और IM6 भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।MG 520 EV जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया का अगला बड़ा लॉन्च स्टारलाइट 560 पर बेस्ड एमजी 520 ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल होगा। यह एक 7-सीटर एसयूवी होगी, जो सीधे महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और टाटा सफारी को टक्कर देगी। एमजी 520 की सबसे बड़ी खूबी इसका 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन होगा। यह 197 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा और 100 किम...