नई दिल्ली, मई 31 -- हुंडई की नई एसयूवी का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। कंपनी अपनी तीन धाकड़ एसयूवी लाने की सोच रही है। ये तीनों एसयूवी हाइब्रिड हैं। हुंडई अपनी इन एसयूवी को आने वाले दिनों में लॉन्च करेगी। इन एसयूवी में नई क्रेटा, Ni1i और पैलिसेड हाइब्रिड शामिल हैं। आइए जानते हैं हुंडई की इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।New Creta हुंडई अपनी नई क्रेटा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका सबसे खास मॉडल क्रेटा SX3 होगा, जिसके 2027 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। क्रेटा ने FY 2026 में ही दो लाख की ऐनुअल सेल का आंकड़ा पार कर लिया था, जिससे यह बीते फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा छूने वाली भारत की अकेली मिडसाइज एसयूवी बन गई। इस सेगमेंट में हाइब्रिड वर्जन कोई नया फीचर नहीं होगा। नेक्सट जेनरेशन क्रेटा नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और मौजूदा मॉडल ...