नई दिल्ली, मार्च 22 -- होंडा की नई कार का ग्राहकों को लंबे समय से इंतजार है। इस वक्त मार्केट में कंपनी सिटी, अमेज और एलीवेट ऑफर कर रही है। बढ़ते कॉम्पिटिशन को देख अब होंडा भी अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने वाला है। इसके लिए कंपनी एक या दो नहीं, बल्कि पांच नई कारें और एसयूवी लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें एलिवेट हाइब्रिड के साथ होंडा ZR-V और सिटी फेसलिफ्ट/हाइब्रिड भी शामिल है। आइए जानते हैं होंडा की इन अपकमिंग गाड़ियों के बारे में।Honda 0 Alpha EV होंडा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होंडा 0 अल्फा ईवी को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट होगा और ग्लोबल मार्केट में सेल किया जाएगा। अभी इसकी पैन इंडिया टेस्टिंग चल रही है। 0 अल्फा ईवी एसयूवी में फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग, बॉक्सी लुक, एलईडी लाइटिंग और बड़े अलॉय वील होंग...