नई दिल्ली, मई 14 -- Samsung One UI 9 Update: टेक कंपनी सैमसंग जल्द अपने Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए नया One UI 9 अपडेट जारी करने वाली है। यह अपडेट Android 17 पर बेस्ड होगा और इसमें कई नए AI फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। One UI 9 में Galaxy S Series, Fold और Flip फोन के साथ कई Galaxy A Series और टैबलेट्स भी शामिल हैं। Samsung का One UI हमेशा से अपने क्लीन डिजाइन और आसान यूजर इंटरफेस के लिए पसंद किया जाता है। One UI 9 में कंपनी AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है। इसमें बेहतर AI Writing Tools, Smart Photo Editing, AI Battery Optimization और नए Privacy फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस को और स्मूद बनाने के लिए सिस्टम एनिमेशन और ऐप मैनेजमेंट में भी सुधार देखने को मिल सकता है। Sa...