नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- अगर आप नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको झटका देने वाली है। दरअसल आने वाले समय में टेक प्रोडक्ट्स सस्ते होने के बजाय और महंगे होने वाले हैं। वजह है ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी, जो अब जल्द खत्म होती नजर नहीं आ रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, RAM और स्टोरेज चिप्स की कमी 2027 तक बनी रह सकती है। इसका सीधा असर मोबाइल, लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों पर पड़ेगा। असल में AI टेक्नोलॉजी की मांग तेजी से बढ़ रही है, और बड़ी कंपनियां ज्यादा से ज्यादा मेमोरी चिप्स AI सर्वर और डेटा सेंटर्स के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में आम यूजर्स के लिए इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की सप्लाई कम हो रही है। यही कारण है कि कंपनियां अब या तो कीमत बढ़ा रही हैं या फिर फीचर्स कम कर रही हैं। ऐसे ...