कानपुर, जून 14 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो की 'शो योर टैलेंट' पहल के तहत रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा। रायमा डांस एकेडमी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नृत्य, संगीत और रैंप वॉक प्रस्तुतियों ने यात्रियों और दर्शकों का मन मोह लिया। शाम चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम में अदरिका, मायरा शुक्ला, अर्पिता, दिपन्विता, रिद्धी सिंह, सात्विक गुप्ता और अन्य बाल कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं शैलेंद्र, लक्ष्मी प्रसाद, अमित वाजपेयी, आरती ढमेरिया, अवंतिका, अनाया और अन्य कलाकारों ने 'ये मोह मोह के धागे', 'दमादम मस्त कलंदर' और 'चुरा लिया है तुमने' जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में युवाओं ने रैंप वॉक भी प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...