भदोही, अप्रैल 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा पर सर्व समाज जनहित पार्टी द्वारा नि:शुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। सोमवार की शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्याऊ का शुभारंभ किया। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान में निः शुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था हो जाने से राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी। नगर में आने-जाने वाले राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालक एवं स्थानीय रहवासी चिलचिलाती धूप में पानी के लिए परेशान हो रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव धनेश पंडा, सचिव कैशर खान, जिला अध्यक्ष सिंटू शुक्ला, शुभम पांडेय,जमील जदूगर रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच शीतल पेयजल प्याऊ की शुरुआत यह भी पढ़ें- महापौर ने किया नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...