बड़ा गोपाल - गोल्डेनगंज स्टेशन के बीच ट्रैक पर युवती का शव बरामद
छपरा, जून 2 -- युवती के शव की नहीं हो सकी है पहचान सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर - छपरा रेल खंड के बड़ा गोपाल - गोल्डेनगंज स्टेशनों के बीच पोल संख्या 312/ 25 के समीप मंगलवार को किसी ट्रेन से गिरकर एक युवती बुरी तरह जख्मी हो गई और घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया । घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए पर शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि बड़ा गोपाल -गोल्डेनगंज स्टेशनों के बीच पोल संख्या 312 / 25 के समीप ट्रैक पर एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृतका लगभग 25 वर्षीय युवती के शव की पहचान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.