बड़ा खुलासा! इंस्टा पर दोस्ती से प्यार तक... रिश्ता टूटा तो कनाडा से आकर पंजाबी सिंगर इंदर कौर को मार डाला
नई दिल्ली, मई 20 -- पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती गायिका इंदर कौर की निर्मम हत्या ने पूरे पंजाब को सदमे में डाल दिया है। 29 वर्षीय गायिका का शव मंगलवार को खन्ना के निकट गांव कुब्बा के पास सरहिंद नहर (नीलोन) से बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या उसके कथित प्रेमी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने की, जो पहले से शादीशुदा था। आरोपी हत्या के बाद नेपाल होते हुए कनाडा भाग गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता यशिंदर कौर (इंदर कौर) को 13 मई को लुधियाना की जमालपुर कॉलोनी से किराने का सामान खरीदने के लिए निकलने के बाद अगवा कर लिया गया था। एक सप्ताह बाद मंगलवार को उसका शव नहर से मिला। परिवार का आरोप है कि इंदर कौर ने जब आरोपी की शादी और दो बच्चों की जानकारी मिलने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया तो सुखविंदर सिंह ने उसकी हत्या की साजिश रची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.