नई दिल्ली, फरवरी 18 -- टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा ने ऑस्टिन में लॉन्च के बाद से काफी सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब NHTSA को सौंपी गई रिपोर्ट्स से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जून 2025 में शुरू हुई इस ड्राइवरलेस टैक्सी सेवा के पहले लगभग 8 महीनों में कुल 14 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। ये सभी हादसे ऑस्टिन, टेक्सास में ही हुए हैं, जहां टेस्ला फिलहाल अपनी रोबोटैक्सी सर्विस चला रही है। शुरुआत में मानव सुरक्षा पर्यवेक्षकों वाली गाड़ियां थीं, लेकिन जनवरी 2026 से कुछ वाहनों में पूरी तरह बिना मॉनिटर के ऑपरेशन शुरू हो गया। गौरतलब है कि टेस्ला ने जून 2025 में ऑस्टिन में सीमित रोबोटैक्सी सेवा शुरू की थी, जिसमें शुरुआत में लगभग एक दर्जन कारें मानव सुरक्षा पर्यवेक्षकों (सेफ्टी मॉनिटर) के साथ चल रही थीं, और धीरे-धीरे बेड़े का विस्तार किया गया है। स्थायी आदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.