नई दिल्ली, मई 14 -- शेयर बाजार में आज एक स्मॉल-कैप कंपनी बाजेल प्रोजेक्ट्स (Bajel Projects) ने जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। कंपनी के शेयरों में गुरुवार के कारोबार के दौरान 17.5% का भारी उछाल देखा गया, जिससे यह 6 महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे का मुख्य कारण कंपनी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) से मिले कई बड़े ऑर्डर्स हैं, जिन्होंने कंपनी की भविष्य की कमाई की संभावनाओं को काफी मजबूत कर दिया है। यह भी पढ़ें- आपके पोर्टफोलियो में हैं वेदांता के शेयर? दांव लगाने वालों को मिलने लगी खुशखबरीऑर्डर्स का पूरा गणित बाजेल प्रोजेक्ट्स ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनियों (SPVs) से दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिले हैं। पुणे ईस्ट में सब-स्टेशन का निर्माण:- इसमें 765...