प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बड़ा उदासीन अखाड़ा के सभी बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी चिट्स एंड फंड्स ने अखाड़े के बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगाई है। इस आदेश की सूचना के बाद अखाड़े के संतों में खलबली मच गई है।अखाड़े में संतों के बीच विवाद के कारण बैंक खाते सीज करने की बात सामने आ रही है। सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी चिट्स एंड फंड्स ने अपने आदेश में अखाड़े के जरूरी खर्च के लिए बैंक से राशि निकालने के लिए अनुमति लेने की शर्त रखी है। हालांकि सहायक रजिस्ट्रार के आदेश की प्रति अखाड़े के संतों तक नहीं पहुंची है। बताते हैं कि दो संतों ने एक संत के गुट पर अखाड़े की संपत्ति का दुरुपयोग करने का रजिस्ट्रार के सामने आरोप लगाया था।अखाड़े में दो गुटों के बीच विवाद की सुनवाई के बाद सहायक रज...