बड़ा अभियान: कोसी के जमीन माफियाओं की सूची हो रही तैयार
सहरसा, जुलाई 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी रेंज के तीनों जिले में पुलिस अब भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। अवैध संपत्तियों की जांच कर उन्हें जब्त करने की तैयारी है। इस कार्रवाई से जिले में संगठित अपराध और जमीन कब्जा करने वाले गिरोहों की सक्रियता पर लगाम लगने की उम्मीद है।
भूमि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में कोसी रेंज के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में लंबे समय से सक्रिय भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कोसी डीआईजी ने सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलांतर्गत सभी थानों से सबंधित थाना क्षेत्र में सक्रिय जमीन माफियाओं की सूची तैयार कर मांगा है। जिसके बाद भू माफियाओं, जमीन विवादों में शामिल अपराधियों पर व्यापक कार्रवाई की जाएगी । उम्मीद है की पुलिस के इस कार्रवाई से सहरसा, सुपौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.