नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए एक और बड़ा अपडेट पेश किया है, जो खास तौर पर कार ड्राइव करने वाले लोगों के लिए है। WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए एक नया डेडिकेटेड ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें कॉलिंग सपोर्ट भी शामिल होगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी कार की स्क्रीन से ही WhatsApp कॉल कर सकेंगे और मैसेज देख सकेंगे, बिना फोन को हाथ में लिए। यह अपडेट खासतौर पर ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि यूजर्स सड़क पर ध्यान रखते हुए भी जुड़े रह सकें। अब तक CarPlay में WhatsApp का सीमित इस्तेमाल ही संभव था, लेकिन इस नए ऐप के जरिए इसे और आसान और एडवांस बनाया जा रहा है। इससे न सिर्फ यूजर एक्सपीरि...