घाटशिला, जून 3 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित बड़ामारा जंगल में मंगलवार को 15-20 जंगली हाथी आ पहुंचे हैं। इसके कारण ग्रामीण दहशत में हैं। चाकुलिया से केरूकोचा जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम में कई जंगली हाथी देखे गए। ज्ञात हो कि जंगली हाथी क्षेत्र में भारी उत्पात मचा रहे हैं। बड़ामारा जंगल में हाथियों के आने से आसपास के गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं। यह इलाका हाथी प्रभावित है। जंगली हाथी अक्सर इस इलाके में उपद्रव मचाते हैं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: हाथी ने नपं अध्यक्ष के घर की चहारदीवारी को तोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...