घाटशिला, मार्च 1 -- पोटका, संवाददाता । नव जागरण समिति के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च से बड़ा भूमरी गाँव में श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड हरिनाम संकीर्तन, कलशयात्रा सह नवकुंज (रास) संकीर्तन का आयोजन शुरू होगा। यह जानकारी समिति के सदस्यों ने दी। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को गंधाधिवास एवं 14 मार्च से भव्य कलशयात्रा के साथ नवकुंज हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा। 23 मार्च को महाप्रभु का प्रसाद वितरण एवं महंत विदाई के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि गाँव मे इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके लिए नौ कुंज का निर्माण किया जा रहा है। यहां लगातार नौ दिनों तक हरिनाम संकीर्तन गायन होगा। इस हरिनाम संकीर्तन में झारखंड, बंगाल एवं उड़ीसा के प्रसिद्ध संकीर्तन सम्प्रदाय भाग लेंगे जिन्हें आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि नवकुं...