घाटशिला, मार्च 15 -- पोटका। प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत बड़ाभुमरी गांव में नव जागरण समिति के तत्वावधान में श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड हरिनाम संकीर्तन सह तृतीय नवकुंज (रास) संकीर्तन का शुभारंभ शनिवार को भव्य शोभा कलशयात्रा के साथ किया गया। सर्वप्रथम गांव में विधिवत पुजा अर्चना के उपरांत नया तालाब से 301 कुआंरी कन्याओं द्वारा कलश में जल लाकर नौ नवकुंज में स्थापित किया। इसके बाद विधिवत संकीर्तन का शुभारंभ हुआ जो कि लगातार 22 मार्च रविवार तक चलेगा। संकीर्तन में झारखंड, बंगाल एवं उड़ीसा के 60 से अधिक संकीर्तन सम्प्रदाय संकीर्तन की प्रस्तुति करेंगे। कलशयात्रा में बतौर अतिथि जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया पानो सरदार,मुखिया देवी कुमारी भूमिज,पंसस छबि दास,समाजसेवी सतीश सरदार,सुनील डे,आंनद दास,पोलटू मंडल,बादल मामा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.