घाटशिला, मार्च 15 -- घाटशिला। घाटशिला विधायक सोमेशचंद्र सोरेन ने जल संसाधन मंत्री को ज्ञापन सौंप कर घाटशिला प्रखंड के पाट मोहलिया स्थित सरकारी बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख है कि घाटशिला प्रखंड के मौजा पाट महुलिया स्थित सरकारी बड़ा तालाब का कुल रकबा 39.39 एकड़ है। इस तालाब पर आसपास के लगभग तीन पंचायत उल्दा, महुलिया एवं जोड़ीसा के लोग आश्रित हैं। इस तालाब से लगभग 15,000 की आबादी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होती है। जल संसाधन मंत्री ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जमशेदपुर को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.