घाटशिला, जून 28 -- घाटशिला। रविवार को घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की ओर से किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि मोनो समाद ने बताया कि रक्तदान के प्रति सिर्फ शहरी लोग जागरुक नही हुए है, बल्की ग्रामीणों क्षेत्र के लोग अब बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इस शिविर के सफल संचालन को लेकर बड़ाजुड़ी समेत अन्य गांवों में जोरशोर से जागरुकता अभियान का संचालन किया जा रहा है, ताकी शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग भा ले सके। उन्होने कहा कि इस पंचायत भवन में पिछले कई सालों से इस शिविर का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...